Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सरकार ने जो कहा वो किया -अश्वनी त्रिपाठी



     पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जयंती के पूर्व संध्या पर किया कार्यक्रम


    सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।भाजपा सरकार ने जनता से जो वादा किया वो कर के दिखाया। भाजपा सरकार ने कड़े फैसले लिए जिसमे कश्मीर से 370 धारा को हटाना और राम मंदिर का निर्माण करना, परमाणु परीक्षण करना प्रमुख रहा।   भाजपा के शासन में विदेशों में भारत का  सम्मान बढ़ा।
      उक्त बातें आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष  दर्ज प्राप्त राज्य मंत्री अश्वनी त्रिपाठी ने पाली ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़गो में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जयंती के पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम के अवसर पर पन्ना प्रमुख की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गोरखपुर में एम्स, खाद कारखाना, चिड़ियाघर, रामगढ़ ताल का सुंदरीकरण सहित कई कार्य किये गए। योगी सरकार में बिजली, कानून व्यवस्था,सड़के, शुद्ध पेयजल में काफी सुधार हुआ। प्रदेश से गुंडागर्दी, भ्र्ष्टाचार समाप्त हुआ है। 4 लाख नौजवानों को नौकरी दी गई। सरकार द्वारा कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही  इसे जन जन तक पहुचाने का कार्य पन्ना प्रमुख करे।
     कार्यक्रम से पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय के फोटो पर अश्वनी त्रिपाठी ने  माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि पंडित जी बहुत बड़े विचारक,दार्शनिक थे। वे गरीबो के उत्थान के लिए पूरे जीवन कार्य करते रहे।
    इस अवसर पर बृजेश सिंह, नेवास के प्रधानप्रतिनिधि अखिलेश त्रिपाठी,राकेश उपाध्याय, गुड्डू उपाध्याय,श्रीधर सिंह,राजेश, भवानी भट्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728