Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत



         सहजनवा गोरखपुर-बांसगांव संदेश:- मिशन 2022 को लेकर सारी पार्टियां हर स्तर  से नए नए लोगो को अपनी पार्टी में मौका दे रही और उम्मीद भी कर रही है कि वो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। 
         आपको बता दे कि इसी के क्रम में भारतीय जनता  युवा मोर्चा ने गोरखपुर जिले की कमान अपने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीरज दुबे उर्फ दुर्गेश को जिले की कमान सौंपी है अब देखना है कि ये अपनी पार्टी के लिए क्या कुछ करते है। बुधवार के दिन भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का पहली बार विधानसभा सहजनवा पहुचे जहा पर मुख्य बाजार में जिला महामंत्री रवि सिंह सोलंकी की अगुवाई में जोरदर स्वागत किया गया लोगो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तस्वीर देकर उन्हें सम्मानित किया रवि सिंह सोलंकी के साथ अनमोल उपाध्याय, महेश उपाध्याय, अजय राज त्रिपाठी, आशीर्वाद सोलंकी, अनुराग चौबे, गौरव गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। उसके बाद जिलाध्यक्ष घघसरा बाजार में पहुचे जहां पर मण्डल संयोजक भाजपा युवा मोर्चा पाली से सर्वेश धर दुबे की अगुवाई में पार्टी के जिलाध्यक्ष का खूब फूल मालाओं, ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया और साथ ही पहली बार आगमन पर लड्डू खिलाकर जिलाध्यक्ष का मुंह भी मीठा किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा हुए स्वागत से वो बहुत ही अत्यधिक खुश हुए और कहे कि पूरे उत्तर प्रदेश में युवाओं के सहयोग से पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस स्वागत के मौके पर शुभम राज,विकास दुबे,प्रिंस दुबे,अभय त्रिपाठी, सत्य प्रकाश मिश्रा, दीपक मिश्रा,सनी सैंनी, बैंजनाथ, श्रीकांत दुबे,रामबचन चौरसिया, नीरज यादव आदि के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728