Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपा मण्डल इकाई द्वारा आयोजित सभा में याद किये गए पंडित दीन दयाल उपाध्याय

    खजनी गोरखपुर बाँसगॉव संदेश।। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती की पूर्व संध्या पर मण्डल माल्हनपार  के शक्ति केंद्र हरिहरपुर के सम्मेलन में मुख्य वक्ता , शक्ति केंद्र प्रभारी व अतिथि सन्तराज पासी क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डाला। और  उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से जो वादा किया वो कर के दिखाया। भाजपा सरकार ने कड़े फैसले लिए जिसमे कश्मीर से 370 धारा को हटाना और राम मंदिर का निर्माण करना, परमाणु परीक्षण करना प्रमुख रहा।   भाजपा के शासन में विदेशों में भारत का  सम्मान बढ़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गोरखपुर में एम्स, खाद कारखाना, चिड़ियाघर, रामगढ़ ताल का सुंदरीकरण सहित कई कार्य किये गए। योगी सरकार में बिजली, कानून व्यवस्था,सड़के, शुद्ध पेयजल में काफी सुधार हुआ। प्रदेश से गुंडागर्दी, भ्र्ष्टाचार समाप्त हुआ है। सरकार द्वारा कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही  इसे जन जन तक पहुचाने का कार्य पन्ना प्रमुख करे।इस सभा का संचालन मण्डल अध्यक्ष दिनेश सिंह ने किया ।इस अवसर पर महामंत्री अश्विनी सिंह, बालकिशुन त्रिपाठी, अनिल पांडेय, जय प्रकाश श्रीवास्तव, उदयभान सिंह,राजेश त्रिपाठी, हरिकेश त्रिपाठी, गणेश चौहान इत्यादि लोगों ने भी पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डाला ।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728