Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गांव से शहर तक योग्य खिलाड़ियों की नहीं है कमी योग्य प्रशिक्षकों द्वारा तैयार किया जाए नर्सरी -एडीजी जोन

    गांव से शहर तक योग्य खिलाड़ियों की नहीं है कमी योग्य प्रशिक्षकों  द्वारा तैयार किया जाए नर्सरी -एडीजी जोन


    गोरखपुर। एडीजी जोन अखिल कुमार मंडल आयुक्त सभागार में बैठक कर खेल को बढ़ावा देने के लिए गांव से लेकर शहर तक प्रशिक्षित योग्य प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षित किया जाए जिससे उभरते हुए खिलाड़ियों को मौका मिल सके और वह  आगे चलकर देश का नाम रोशन कर सकें। खेल मनुष्य के अन्दर प्रेरणा, साहस, उत्साह, अनुशासन, स्वस्थ स्पर्धा और एकाग्रता लाता है। व्यक्ति के व्यक्तित्व के वृद्धि तथा विकास के साथ ही खेल देश के लिए भी उपयोगी है। खेल मनुष्य मंे अच्छी भावना, समानता और सामूहिकता का भाव लाता है। खेल समाज के हर उम्र के पुरूषों महिलाओं को पसंद होता है, चाहे गाॅव का गुल्ली डंडा हो या उच्चवर्ग का कहा जाने वाला क्रिकेट। आज गाॅवों, कस्बों, नगरीय के स्कूल कालेजों सहित हर स्तर पर खेल स्पर्धाएं हो रही हैं और युवा खेल स्पर्धाओं में खुलकर भाग ले रहे हैं।
        भारत सरकार द्वारा खेलों के विकास के लिए हर तरह की सुविधा दी जा रही है। ’’खेलो इंडिया’’ नीति के तहत दी जा रही सुविधाओं, व्यवस्थाओं का ही परिणाम है कि आज ’’टोक्यो ओलम्पिक 2020’’ में विभिन्न खेलों में भारत ने पूर्व में हुए ओलम्पिक में प्राप्त मेडल्स की अपेक्षा इस बार के ओलम्पिक में सबसे अधिक मेडल्स जीतकर देश का गौरव बढ़ाया बैठक में सीडीओ इंद्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728