Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बिहार सरकार ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर बड़े पैमाने पर होगा टीकाकरण: नीतीश जनता दरबार के बाद बोले


      
    बांसगांव सन्देश गुठनी  जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद सीएम नीतीश ने पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजग है। इसके लिए जिला प्रशासन को भी सजग किया गया है।मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी है कि आगामी 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है। उस दिन बड़े पैमाने पर टीकाकरण का काम किया जाएगा। इसके लिए बिहार में भी तैयारी की जा रही है।CM नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए लोगों को सचेत रहने की बहुत जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग भीड़-भाड़ में जाने से बचे और कहीं भी ज्यादा भीड़ ना लगाएं। बिहार में बड़े पैमाने पर टीकाकरण हो रहा है। कोरोना की जांच और टीकाकरण बहुत जरूरी है। क्यों कि एक भी व्यक्ति यदि छूटा तो फिर इसके फैलाव से हम नहीं बच सकते। हमें सतर्क रहने की जरूरत है। बिहार में तेजी से टीकाकरण हो रहा है। सीएम नीतीश ने इस दौरान यह भी कहा कि मौसम में हो रहे बदलाव से सचेत रहने की जरूरत है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728