सत्येंद्र दुबे स्मृति मध्य विद्यालय शाहपुर में बाल संसद का गठन संपन्न हुआ
नौतन,सिवान। (बांसगांव संदेश)(आकाश कुमार) आज सतेंद्र दुबे स्मृति मध्य विद्यालय शाहपुर में बाल संसद का चुनाव संपन्न हुआ। बाल संसद का चुनाव विद्यालय के वरीय शिक्षक उपेंद्र कुमार साहनी के देखरेख में किया गया। समय-समय पर विद्यालय के यशस्वी और तेज तरार प्रधानाध्यापक अविनाश पांडे द्वारा दिशा निर्देश प्रदान किया गया। बाल संसद में प्रधान मंत्री पद के लिए गुड़िया कुमारी, उप प्रधानमंत्री सुमित कुमार, शिक्षा मंत्री अंश कुमार, उप शिक्षा मंत्री सह मीना मंत्री काजल कुमारी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री मनजीत कुमार यादव, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री अभिषेक कुमार, जल एवं कृषि मंत्री अंकिता कुमारी, उप कृषि मंत्रालय एवं विज्ञान मंत्री इरफान अंसारी, पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री निधि कुमारी, सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री तेज प्रताप, सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री मंजू कुमारी, सुरक्षा मंत्री अनुराधा कुमारी उप सुरक्षा मंत्री विवेक कुमार चुने गए। इस दौरान विद्यालय परिवार के प्रधानाध्यापक अविनाश पांडे, उपेंद्र कुमार साहनी, विनोद कुमार मांझी, सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार पटेल, आशुतोष राय, रागिनी पांडे एवं राम कुमार ओझा सहित विद्यालय परिवार के समस्त लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...