Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर ।भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई जन्मदिन

    बांसगाँव विधानसभा के गगहा मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती मनायी गयी।

      गगहा मण्डल में आज जनसंघ के संस्थापक महामंत्री पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की 105वीं जयन्ती मनायी गयी। इस अवसर पर पार्टी के जिला महामंत्री सबल सिंह पालीवाल ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन तथा उनके द्वारा किये गये अनेक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे गरीबों, शोषित एवं वंचितों के मसीहा थेl हम आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में उनके द्वारा दिखाये हुए मार्ग पर चल रहे हैं।
       इसके पूर्व टेकुआ गाँव में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के ठठौली शक्ति केन्द्र संयोजक अपूर्व आनन्द, बूथ अध्यक्ष अभिषेक सिंह, बूथ महामंत्री यदुराज सिंह सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें सादर नमन किया गयाl

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728