Header Ads

ad728
  • Breaking News

    टीम अस्मिता ने वितरित की बाढ़ राहत सामग्री


    गोरखपुर ब्यूरो। बांसगांव संदेश। चिल्लू पार विधानसभा क्षेत्र के कच्छरांचल इलाके में बुधवार को अस्मिता चंद की टीम ने बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया। हालांकि इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद किसी अन्य कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण जनता के बीच नहीं पहुंच पाई थीं, लेकिन अस्मिता ने अपने सहयोगीयों को भेजकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित कराया। क्षेत्र के लोगों ने अस्मिता चंद के इस सेवा भाव के लिए उनकी प्रशंसा की।


     इस दौरान रणविजय चंद, वीरेंद्र सिंह, देवराज सिंह, जयप्रकाश सिंह, विजय बहादुर सिंह, राजेश शर्मा, मनोज तिवारी, संतोष शुक्ला, आलोक तिवारी, भानु प्रताप सिंह, प्रणव शाही आदि ने बाढ़ राहत सामग्री वितरित करने का कार्य किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728