पूर्व विधायक शारदा देवी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
चौरीचौरा गोरखपुर। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से पांच बार समाजवादी पार्टी की विधायक रह चुकी पूर्व विधायक शारदा देवी ने ब्रह्मपुर क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से हाल चाल लेते हुए राहत सामग्री वितरण किया। पूर्व विधायक शारदा देवी इस समय गम्भीर बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि इस क्षेत्र के लोगों से मेरा काफी लगाव है। बाढ़ विभीषिका की सूचना पाकर मुझसे रहा नहीं गया है। जबकि डॉक्टर मुझे बेड रेस्ट लिखे हैं फिर भी मैं चल दीं हूं। ग्रामीणों का कहना था कि अगर आप विधायक होती तो यह हाल हम लोगों का नहीं होता। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक हम लोग आपके साथ हैं। पूर्व विधायक शारदा देवी ने क्षेत्र के सिलहटा मुन्डेरा लंगड़ा चौराहा राजधानी बड़हरा राजी जगदीशपुर पोखरी चौराहा सहित तमाम बाढ़ पीड़ित गांवों का दौरा कर राहत सामग्री वितरण किया। वितरण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बन्धो पर कई वर्षों से कोई काम नहीं हुआ है। करोड़ों रुपये मरम्मत के नाम पर नेता व अधिकारी डकार गयें हैं। सपा की सरकार बनने जा रही है सरकार बनते ही इन घोटालों की जांच करायी जायेगी। इस समय बाढ़ पीड़ितों के नाम पर प्रदेश सरकार खूब घोटाला कर रही है। बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। भाजपा के नेता सिर्फ फोटो खिंचवा रहे हैं व बाढ़ से घिरी जनता परेशान हैं। भ्रमण के दौरान क्षेत्र के सन्तोष यादव अन्जू पासवान कैलाश यादव हरिवंश यादव राजबहादूर पंकज डब्लू रामलखन पासवान सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...