Header Ads

ad728
  • Breaking News

    फसल अवशेष प्रबंधन के लिए की गई किसान गोष्ठी






    सहजनवा / गोरखपुर बांसगांव संदेश /हरपुर बुदहट कृषि विभाग की ओर से हरपुर बुदहट क्षेत्र के पचौरी गांव में आज कृषि जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्राविधिक सहायक पंकज कुमार ने  किसानों को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी। वहीं फसल अवशेषों के प्रबंधन के बारे में भी बताया। साथ कृषि अवशेषों को जलाने पर संबंधित किसानों से जुर्माना वसूलने की भी जानकारी दी। 
    गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राविधिक सहायक ध्रुव कुशवाहा ने बताया कि सरकार की ओर से किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कई योजनाएं कृषि विभाग द्वारा संचालित हो रही है। इसमें फसल अवशेष प्रबंधन, प्रधानमंत्री कृषि फसल बीमा योजना और मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्रों पर अनुदान, कृषि क्रेडिट कार्ड, सोलर पंप शामिल हैं। बताया कि किसान फसल के अवशेष को खेत में न जलाकर बल्कि उसका प्रयोग कम्पोस्ट खाद बनाने में करें। इससे किसानों को कम लागत में जैविक खाद उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पचौरी ग्राम प्रधान आनन्द कुमार ने किया ।इस दौरान कृषि सहायक तकनीकी प्रदीप पांडेय ,ब्लाक सहायक अरविंद सिंह ,मृदा सहायक प्रदीप कुमार,सहित क्षेत्र के अन्य किसान उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728