Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान

    बनकटा, देवरिया। बांसगांव संदेश। पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-22.09.2021 को उ0नि0 विपिन कुमार मलिक थानाध्यक्ष खामपार उ0नि0 शिवचन्द, उ0नि0 सहेन्द्र यादव, कां0 बृजेश, कां0 राजीव कुमार, कां0 सुनील कुमार थाना खामपार क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर हरेराम चौराहे के पास से अभियुक्त अमित कुशवाहा पुत्र लल्लन कुशवाहा निवासी-कोरया कटहरिया थाना-खामपार जनपद-देवरिया को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त थाना खामपार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-134/2021


    धारा-323,452,504,304 भादंसं में वांछित चल रहा था, जो थाना खामपार का 15000रू0 इनामिया अभियुक्त है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728