Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बूथ विजय अभियान कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी कहा- कार्यकर्ता हमारी ताकत

    बूथ विजय अभियान कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी  कहा- कार्यकर्ता हमारी ताकत,प्रचंड बहुमत से जीतेंगे  2022 चुनाव


     उत्तरप्रदेश।संतकबीर नगर। खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर ,लहुरादेवा में भाजपा के 'बूथ विजय अभियान' के क्रम में भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने बूथकार्यकर्ताओं से भेंटकर आगामी 2022 विधान सभा चुनाव में पूर्णबहुत की सरकार बनाने के लिए निरन्तर अभियान चलाकर सभी कार्यकर्ताओं को विजय का मंत्र देने का कार्य प्रारम्भ कर दिया है।बुधवार को इसका अभियान भाजपा नेता ने शुरू कर दिया।भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि यह अभियान विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर मतदान के दिन तक चलेगा।
    बूथ के सभी कार्यकर्ताओं को संम्बोधित करते हुए भाजपा नेता श्री चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने राज्य में विकास के सारे रिकॉर्ड को तोड़ा है अब इसको आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी का है। उन्होंने कहा कि इसको आगे हमें बूथ से लेकर यूथ तक पहुंचना है।उन्होंने कहा कि इसका हमें बड़ा लाभ होगा और इसके बाद तो उत्तर प्रदेश में पुन: प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा का सरकार बनना तय है। हमारे सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं की शक्ति ही हमारे लिए अमूल्य है।
    उन्होने कहा कि आज मुझे बूथ विजय अभियान में आप सबके साथ  शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं अपनी ओर से और पार्टी की ओर से आप सबका धन्यवाद करता हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन करता हूं। जिन्होंने उत्तर प्रदेश की महान संस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक समृद्धि को अक्षुण्ण रखते हुए इसके संरक्षण, संवर्धन के लिए अथक प्रयास किए हैं। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि आजादी के 70 वर्षों में कृषि के विकास और किसानों के कल्याण के लिए जितना काम नहीं हुआ उससे कहीं अधिक काम पिछले साढ़े सात वर्षों में प्रधानमंत्री जी ने करके दिखाया है।  मोदी सरकार ने ही किसानों को देश में कहीं भी मनपसंद मूल्य पर अपनी फसल बेचने की आजादी दी है। किसानों के लिए तीन हजार रुपये मासिक पेंशन की व्यवस्था की मोदी सरकार ने ही कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर में व्यापक सुधार के लिए एक लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728