Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाढ़ राहत सामग्री का किया वितरण



    *सहजनवा के मुरारी इण्टर कालेज में किया बाढ़ राहत सामग्री का वितरण*

    सहजनवा गोरखपुर:- बांसगांव संदेश सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ अपने उत्तर प्रदेश के लोगो की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है उनकी हर जरूरत पर हमेशा खड़े रहते है। आज भले ही वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हुए है इसके पहले वो अपने गृह जनपद गोरखपुर के गार्जियन भी है। 
         इस समय उत्तर प्रदेश और केंद्र की सरकार इस आपदा की घड़ी में हर भारत के हर लोगो के साथ है । बाढ़ की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री खुद लोगो के बीच आये और नाव,राशन किट,दवा सहित अन्य जरूरत की सामग्री लोगो में वितरित किया। योगी आदित्यनाथ ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमे मनुष्य और उनके पालतू जानवरों दोनों को बचाना है। इसीलिए बाढ़ प्रभावित गांव में डॉक्टरों की टीम की ड्यूटी लगाई गई है, हमेशा डॉक्टर बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण करते रह रहे हैं ,और शासन प्रशासन के लोग सहयोग में लगे हुए हैं, जिससे बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाए ।बाढ़ की वजह से साँप काटने व डूबकर मरने वालो को सरकार की तरफ से चार लाख रुपए देने की व्यवस्था की है और साथ ही किसी पशुओ की मौत होती है तो सरकार उन्हें भी सहयोग करेगी तथा मकान गिरने पर 95 हजार तत्काल और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास भी दिया जाएगा।सहजनवा तहसील के अंतर्गत कुल38ग्राम पंचायत बाढ़ से प्रभावित है, उन गांव में भुसा और राशन का वितरण हो रहा है ।वह गांव है मटियारी भप्सा माफी मंझरिया जरल ही कोलिया बघौरा गहिरा कसरवन तेलियाडीह आदि तहसील प्रशासन द्वारा कुल5160किट का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री जी ने अपने कर कमलों द्वारा 12 लोगों को राशन किट का वितरण किया। इस मौके पर बाढ़ प्रभावित गांव के तमाम जनता गण एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अश्वनी त्रिपाठी जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सहजनवा विधायक शीतल पांडे नरेंद्र शुक्ला आरडी सिंह मदन मुरारी गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728