Header Ads

ad728
  • Breaking News

    खराब प्रगति में समय सीमा के अंदर नहीं हुआ सुधार तो आरोप पत्र निर्गत करते हुए किया जाएगा कार्यवाही

    खराब प्रगति में समय सीमा के अंदर नहीं हुआ सुधार तो आरोप पत्र निर्गत करते हुए किया जाएगा कार्यवाही

    बनकटा, देवरिया। ( बांसगांव संदेश) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने गूगल मीट के माध्यम से विकास खण्डों पर संचालित विभिन्न विकास कार्याे / लाभार्थीपरक योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वर्ष 2020-21 में आवासों की पूर्णतया में 89 प्रतिशत से कम प्रगति अर्जित करने वाले खण्ड विकास अधिकारियों यथा- भागलपुर मीना सिंह, भटनी नवीन सिंह, सदर कृष्णकान्त राय, देसही देवरिया ओम प्रकाश, लार अशोक पाण्डेय, पथरदेवा आलोक सिंह, रामपुर कारखाना कुमार कार्तिकेय मिश्र एवं सलेमपुर ज्ञान प्रकाश को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि यदि 05 दिन के अन्दर प्रगति में सुधार नहीं होती है तो संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को आरोप पत्र निर्गत करते हुए कार्यवाही की जायेगी।

    मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा के दौरान सामुदायिक शौचालय के निर्माण में खराब प्रगति पाये जाने के कारण दशरथ सिंह, स०वि०अ० (पं०) पथरदेवा, उदित नारायण स०वि०अ० (पं०) बनकटा, छेदी प्रसाद, स०वि०अ० (पं०) भटनी, अनिलघर द्विवेदी, स०वि०अ० (पं०) सलेमपुर, को दूसरी बार कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने राम निवास स०वि०अ० (पं0), भागलपुर द्वारा दो पहिया वाहन पर ही गुगल मीट से जुड़ने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होने कहा कि समयान्तर्गत यदि वांछित प्रगति प्राप्त नहीं करते हैं तो इनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु आरोप पत्र जारी किया जायेगा।

    मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों को सार्वजनिक शौचालयों का हस्तान्तरण अभी तक अवशेष रहने के कारण छेदी प्रसाद, स०वि०अ० (प०) भटनी एवं अम्बिका प्रसाद, स०वि०अ० (पं०) गौरीबाजार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। पंचायत भवन निर्माण में भौतिक कम प्रगति के कारण विकास खण्ड बैतालपुर, भटनी, भाटपाररानी, पथरदेवा, रामपुरकारखाना, रुद्रपुर के खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पं0) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वृद्धावस्था पेंशन में डॉगल लगाये जाने के उपरान्त कापी जिला मुख्यालय को प्रेषित किया जाना होता है, परन्तु विकास खण्ड-बनकटा, भटनी, भाटपाररानी, देवरिया सदर, गौरीबाजार, लार, रूद्रपुर, तरकुलवा, रामपुरकारखाना में सबसे अधिक फार्म सहित हार्ड कापी लम्बित हैं, जिसके संबंध में जहेन्द्र यादव, ग्रा०वि०अ० (स०क०), राकेश यादव, ग्रा०वि०अ० (स०क०), रामप्रकाश त्रिपाठी ग्रा०वि०अ० (स०क०), मनोज सिंह, ग्रा०वि०अ० (स०क०), को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दिया। विकास खण्ड बनकटा में ग्रा०वि०अ० (स०क०) के संबंध में झूठी सूचना देने के लिए खण्ड विकास अधिकारी, बनकटा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ऑनलाईन शादी अनुदान में विकास खण्ड स्तर पर डॉगल लगाये जाने हेतु सबसे ज्यादा विकास खण्ड बनकटा, भागलपुर, भाटपारारानी, देवरिया सदर, देसही देवरिया, गौरीबाजार, लार, रामपुरकारखाना, रूद्रपुर, सलेमपुर पर लम्बित है, जिसके लिए ग्रा०वि०अ०( स०क०) एवं संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने का निर्देश उन्होने दिया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728