Header Ads

ad728
  • Breaking News

    शव पहुंचते ही सबकी ऑंखें हो गई नम,सदमे में परिवार



    बनकटा,देवरिया। बांसगांव संदेश। बनकटा थाना क्षेत्र के हाटपोखर निवासी जीतबहादुर सिंह का शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। अपने पीछे पत्नी,एक लड़का व एक लड़की छोड़ गये।यह परिवार लगातार तीन व्यक्तियों को खोने से सदमे में चला गया। दोनों छोटे भाई मालिक सिंह (28) व राहुल सिंह (20) का रो-रो कर बुरा हाल है। लगभग एक बर्ष पहले माता गुजरीं वहीं एक साल से कम में ही पिता पवन सिंह दुनिया छोड़ कर चले। अभी यह जख्म भरा भी नहीं था तब तक जीतबहादुर का जाना एक बड़े सदमे से कम नहीं है।
    जीतबहादुर सिंह नाइजीरिया मे एक कम्पनी में सेवारत थे। वहीं पर बीमार हो गये थे। उनका इलाज नाइजीरिया के एक अस्पताल में चल रहा था। जहां वह इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव में पूरा सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी लोगों की ऑंखें याद करके नम हो गई है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728