Header Ads

ad728
  • Breaking News

    संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत,हत्या की आशंका



    गोरखपुर ब्यूरो। बांसगांव संदेश। गगहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांसपार में संदिग्ध परिस्थितियों में साठ वर्षीय एक वृद्ध महिला की मंगलवार की रात मौत हो गई। ध्यान देने वाली बात है कि महिला के शरीर के गहने गायब थे।


    मिली जानकारी के अनुसार बांसपार की शांति देवी (60) गजपुर- गगहा मार्ग पर चाय-पान की दुकान चलाती थी। मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद घर के सामने टीनशेड में मच्छरदानी लगाकर सोई थीं। सुबह परिजनों ने देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी। महिला के नाक-कान व पैर के गहने भी गायब थे। घर पर वृद्धा की बहु एवं एक नातिन रहती है। महिला का एक बेटा है जो परदेश रहकर मजदूरी करता है। महिला जीविकोपार्जन के लिए गुमटी में चाय-पान की दुकान चलाती थी। परिजनों ने गला दबाकर हत्या के बाद गहने लूटने की आशंका जताई है। गगहा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    गगहा थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे ने बताया कि
    प्रथम दृष्टया महिला के शरीर को देखकर कहना मुश्किल है कि किन कारणों से महिला की मृत्यु हुई है। शरीर पर कोई गंभीर चोट या घाव नहीं दिख रहा है।परिजनों की आशंका को देखते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728