Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ब्लॉक मुख्यालय कौडीराम तक निकली पोषण रैली







    आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने रैली के माध्यम से दिया जागरूकता संदेश

    कौडीराम, गोरखपुर। राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम सितंबर 2021 के क्रम में बाल विकास परियोजना कार्यालय कौडीराम से ब्लॉक मुख्यालय तक पोषण रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का थीम पूरे प्रदेश में कोई भी बच्चा कुपोषित ना रहे। इस कार्यक्रम मे खंड विकास अधिकारी दुर्योधन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष वर्मा  विश्व विक्रम खिताब धारी डॉ विनय श्रीवास्तव बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनन्दा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्तीयों ने प्रतिभाग किया। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों में पोषण के बारे मे जागरूकता फैलाना है।राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत पूरे महीने विभिन्न कार्यक्रम  चलाया जायेगा।इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री के द्वारा हरी झंडी दिखाकर लखनऊ मे की गई है।आज ही से पूरे प्रदेश मे यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728