Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पेरियार रामा स्वामी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया।


    बहराइच। बाँसगांव संदेश, बी0एन0 सिंह ।बुधनी देवी स्मारक महाविद्यालय रिसिया बहराइच में ई वी पेरियार रामास्वामी नायकर की जन्म दिन उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्य क्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के संस्थापक डॉ गणेश प्रसाद ने किया।इस कार्यक्रम में शिक्षक गण कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कृष्ण कुमार अशरफ हुसैन कुछ रेहाना सालेहा कु सोनी चौहान कु माधुरी कु नैन्सी धर गौतम कु आंचल गुप्ता आदि छात्र छात्राओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। प्रोफेसर एस एन राव उचित राम यादव डा शैलेश कुमार विश्वकर्मा डाक्टर अविनाश कुमार विश्वकर्मा डाक्टर आनंद कुमार विश्वकर्मा सीमा कुमारी आदि ने इस युग पुरुष के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। घोर अंधेरी दुनिया में जीने वाले लोगों को पेरियार ने रोशन करने का प्रयास किया। सभा के अंत संस्थापक डॉ गणेश प्रसाद ने पेरियार रामास्वामी नायकर के विचारों को साझा किया। पेरियार का जीवन जीने का अंदाज़ अलग थे।वे आमजन को भारत की ऊंच नीच जातियों की अपमान जनक स्थिति से छुटकारा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध थे। जस्टिस पार्टी की स्थापना का उद्देश्य था समतामूलक समाज की स्थापना करना। अस्पृश्यता को समाज की कोढ़ मानते थे।अंत में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभा समाप्त कर दी गई।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728