Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नवसृजित नगर पंचायत पयागपुर के विकास कार्यों का उप मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास





    बहराइच । बाँसगांव संदेश, बी0 एन0 सिंह। कौशलेन्द्र बिक्रम इण्टर कालेज के हीरक जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मा. उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने नवसृजित नगर पंचायत पयागपुर अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में 15वें वित्त आयोग अन्तर्गत पयागपुर में संतोष गुप्ता के मकान से शिव शंकर श्रीवास्तव के मकान तक रू. 7.20 लाख की लागत से इण्टरलाकिंग एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण, कॉधीकुईया में बाबा राम प्रकाश स्थल से दया राम तिवारी के घर तक रू. 7.34 लाख की लागत से इण्टरलाकिंग कार्य, कॉधीकुईया में पुजारी के मकान से स्कन्द शुक्ला के मकान तक रू. 6.13 लाख की लागत से इण्टरलाकिंग कार्य, नूरपुर में सांवर पंसारी के घर से सरदार बचन सिंह के घर तक रू. 9.93 लाख की लागत से इण्टरलाकिंग कार्य, पयागपुर में इकौना पयागपुर मार्ग से बसंत सिंह के घर तक रू. 9.77 लाख की लागत से इण्टरलाकिंग कार्य, नूरपुर में विपिन शाही के घर से राम सबूरे के घर तक रू. 7.77 लाख की लागत से इण्टरलाकिंग कार्य, नूरपुर में विपिन शाही के घर से राम सबूरे के घर तक रू. 4.33 लाख की लागत से नाली निर्माण  कार्य व नूरपुर में बचन सिंह के घर से अजीत शुक्ला के घर तक रू. 4.61 लाख की लागत से नाली निर्माण  कार्य का शिलान्यास किया।
    इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य वित्त आयोग अन्तर्गत सी.एच.सी. से अनिल बाल्मीकि के घर तक रू. 4.926 लाख की लागत से इण्टरलाकिंग कार्य व अनिल बाल्मीकि के घर से भोले नाथ के घर तक रू. 9.95 लाख की लागत से इण्टरलाकिंग कार्य का लोकार्पण तथा नगर पंचायत पयागपुर में गाटा सं. 0.2051 नवीन परती भूमि सुरक्षा हेतु रू. 9.999 लाख की लागत से बाउण्ड्रीवाल के निर्माण कार्य, कुमार मेडिकल स्टोर से कोट बाज़ार तक रू. 8.847 लाख की लागत से इण्टरलाकिंग व नाली निर्माण कार्य तथा रामतेज के घर से कुमार मेडिकल स्टोर तक रू. 9.968 लाख की लागत से इण्टरलाकिंग व नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। उप मुख्यमंत्री ने विद्यालय द्वारा बनाये गये पं. राम सेवक शर्मा कार्यालय भवन का लोकार्पण तथा स्व. राजा रूदेन्द्र बिक्रम सिंह (पूर्व विधायक) के नाम से निर्मित होने वाले आधुनिक पुस्तकालय भवन का शिलान्यास किया।
    हीरक जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मा. उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कक्षा 10 व कक्षा 12 उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को राजा रूद्रेन्द्र विक्रम सिंह फाउण्डेशन की ओर से चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
    बैठक में सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह, सांसद बहराइच अक्षयवरलाल गोंड, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, कौशलेन्द्र बिक्रम इण्टर कालेज के प्रबन्धक राजा जयेन्द्र बिक्रम सिंह, उप जिलाधिकारी पयागपुर कीर्ति प्रकाश भारती, संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा आनन्द पाण्डेय, उच्च शिक्षा अधिकारी डा अलोक श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्रपाल सहित गोण्डा, बलरामपुर व श्रावस्ती जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षक मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728