Header Ads

ad728
  • Breaking News

    राप्ती गोर्रा के बढ़ते जलस्तर और बाँधों के रिसाव से दोआबा क्षेत्र के लोग दहशत में, विधायक ने लिया बंधों का जायजा



    ब्रह्मपुर गोरखपुर। राप्ती और गोर्रा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। तेजी से बढ़ रहे पानी से दोआबा क्षेत्र के 52 गांव के लोग अपने- अपने मवेशियों को लेकर सुरक्षित स्थान पर पलायन करने लगे हैं। वहीं नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बरही मोतीराम अड्डा रोड पर झंगहा में पानी चढ़ गया है। धीरे- धीरे रास्ते पर पानी बढ़ रहा है। 


    गोर्रा नदी के पानी का दबाव लगातार बढ़ने से बरही से भगने होते गोबड़ौर जाने वाले रास्ते को दिन में बंद कर दिया गया था। दीवा भगने बंधे में बड़ा होल खुला था। जिससे बंधे के एक तरफ की मिटटी धस गई थी। अब रिसाव बंद है। ग्रामीणों ने ऐहतियात के तौर पर चारपहिया वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया था। शाम को आवागमन खुला।


     नई बाजार रोड पर दुबौली और नेकवार पूरा गांव पानी से घिर गए हैं।


    विधायक संगीता यादव ने तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता व नायब तहसीलदार अलका सिंह के साथ किया कछार के तटबंधों का निरीक्षण किया। जनता से सहयोग करने का अपील भी किया।उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष नदियों में जलस्तर अधिक है। इधर कछार क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बरही दीवा लकड़ीहा सरार बौठा गोपालपुरा और रावतपार में बंधो पर नदी के पानी का दबाव बना हुआ है। जगह जगह हो रहे रिसाव से लोगों के अंदर का दहशत कम नहीं हो रहा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728