Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपा राज्यसभा सांसद के भाई ने थामा सपा का हाथ


    गोरखपुर। बांसगांव संदेश। रणधीर कुमार




    यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरे दल में तोड़-फोड़ शुरू कर दी है। मंगलवावार को गोरखपुर से भाजपा राज्यसभा सांसद के छोटे भाई जितेंद्र निषाद, गोरखपुर बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त मंत्री अधिवक्ता सुशील चंद्र साहनी, महाराजगंज जिला की फरेंदा विधानसभा से पूर्व बसपा प्रत्याशी बेचन निषाद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जाने वाली है इसलिए मुख्यमंत्री की भाषा बदल गई है। उन्होंने कहा कि आज किसान, नौजवान,युवा परेशान है। वह अब सरकार बदलना चाहता है। उन्होंने कहा कि अब तो सरकार विदेशों के फोटो लगाकर झूठ फैला रही है।
    सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बिजली के महंगी बिल के समस्या से जूझ रही जनता को राहत दिलाई जाएगी। समाजवादी पेंशन, लैपटॉप वितरण, कन्या विद्या धन योजना, किसान दुर्घटना बीमा, पुरानी पेंशन बहाली, दवा, पढ़ाई मुफ्त की जाएगी। समाजवादी सरकार आने पर सरकारी खजाना सीधे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में ही दस लाख सरकारी नौकरी की भर्ती खोल दी जाएगी। शिक्षामित्रों को फिर से समायोजित किया जाएगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728