Header Ads

ad728
  • Breaking News

    लखनऊ से प्रथम आगमन पर डॉक्टर शम्स परवेज़ का हुआ भव्य स्वागत



    बनकटा, देवरिया। बांसगांव संदेश। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ शम्स परवेज को फखरुद्दीन अहमद भाषा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य का पदभार ग्रहण करने के बाद प्रथम बार भाटपार रानी आगमन पर यहां के स्थानीय भाजपा नेताओं और सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
     जिसके क्रम में सलेमपुर में भाजपा नेता विमलेशपाल धनगर,बलबीर सिंह दादा,अनिल ठाकुर तथा अयूब अंसारी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।
     फुलवरिया चौराहे पर जुझारू और कर्मठ नेता मुस्ताक अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया,उसके बाद भाटपार रानी शहर में आगमन पर बीआरडी इंटर कॉलेज के गेट पर वरिष्ठ भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल जी के नेतृत्व में सैकडों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया।
    उसके बाद डॉक्टर शम्स परवेज़ जी के गांव मेहरौना में ग्रामवासियों ने सम्मान समारोह आयोजित किया जिसको संबोधित करते हुए राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह जी ने कहा की माननीय मुख्यमंत्री जी ने डॉक्टर शम्स परवेज़ जैसे कर्मठ कार्यकर्ता को उत्तर प्रदेश सरकार के भाषा विभाग में सदस्य मनोनीत करके भाटपार रानी के सभी कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। हम इसके लिए उनके आभारी हैं और अपने छोटे भाई के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा के इनके परिवार से मेरा पुराना संबंध और मुझे बहुत खुशी है की पार्टी ने इनको इतना बड़ा सम्मान दिया है। मेरी दुआ है कि यह इससे आगे बढ़े और पार्टी का और गांव का समाज का नाम रोशन करें। अंत में सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डॉ शम्स परवेज ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा के मुझ जैसे अदना कार्यकर्ता को उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह के जरिए से इतना बड़ा सम्मान देकर सभी अल्पसंख्यकों का सम्मान बढ़ाया है, हमारे सभी मुस्लिम भाई 2022 में एक बार फिर योगी सरकार बना करके कर्ज चुकाने का काम करेंगे। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल जी ने सभा के समापन की घोषणा कीया।
    सभा में मुख्य रूप से डॉक्टर अरविंद कुशवाहा, ग्राम प्रधान धीरज सिंह, ग्राम प्रधान पिन्टू सिंह,ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुशवाहा,  पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री देवा मौर्या,जितेंद्र जयसवाल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार स्नेही, टाईगर यादव, मुस्ताक अहमद, मुस्तफा हसन, मनोज कुमार, अतुल चौरसिया, काशीनाथ, असिमुल्लाह, नईम अहमद, सरदार आलम,नूर आलम,नबी तथा समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728