Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपा के मुखिया स्वतंत्र देव सिंह ने रेती चौक कालीबाड़ी मंदिर मे दर्शन कर जनसंपर्क अभियान चलाया

    गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान के क्रम में प्रदेश भाजपा के मुखिया स्वतंत्र देव सिंह ने रेती चौक स्थित कालीबाड़ी मंदिर मे दर्शन पूजन कर जनसंपर्क अभियान का आगाज किया ।
    इस दौरान घर-घर व दुकानों पर जाकर केन्द्र और राज्य में भाजपा सरकार की उपलब्धियों से आमजन मानस को अवगत कराते हुए लोगों में पत्रक वितरित किया और आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। 
    इस दौरान जगह- जगह लोगों ने माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर आरती उतार के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया ।
    इस कार्यक्रम में उनके साथ प्रमुख रूप से ग्रामीण विधायक विपिन सिंह,  क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र सिन्हा, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री देवेश श्रीवास्तव, अचुतानन्द शाही, उपाध्यक्ष बृजेशमणि  मिश्र, विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट, जितेन्द्र गौड़ एडवोकेट, गीता नगर मंडल अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रहरि, महानगर मीडिया प्रभारी चन्दन आर्य, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, ब्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक भोला अग्रहरि, महानगर संयोजक रीतेश जायसवाल, पार्षद मदन अग्रहरि, जितेंद्र सैनी, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक श्रीप्रकाश सिंह अनिल, पिछड़ा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष राहुल पहलवान, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्र, राहुल गिरी, अंबिकेश धर दूबे, अवधेश अग्रहरि, विकास शर्मा, भोला गुप्ता, निखिल मोटानी, महिला मोर्चे की पदमा गुप्ता, रचना गुप्ता, रंजना गुप्ता सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728