Header Ads

ad728
  • Breaking News

    विशिष्ट बीoटीoसीo शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित हुआ शिक्षक सम्मान समारोह*



    सदर,गोरखपुर

    विशिष्ट बीoटीoसीo शिक्षक  वेलफेयर  एसोसिएशन  उoप्रo, गोरखपुर मंडल द्वारा  आयोजित  हुआ शिक्षक  उन्नयन  गोष्ठी  एवं  शिक्षक  सम्मान  समारोह  2021  आनलाइन माध्यम से                                                विशिष्ट बीoटीoसीo शिक्षक  वेलफेयर  एसोसिएशन  की  मण्डलीय  कार्य  समिति  द्वारा   गोरखपुर  मण्डल  के   शिक्षा  के  क्षेत्र  मे  उत्कृष्ट  कार्य  करने  हेतु  कुल  36 शिक्षकगण  को  सम्मानित  किया गया ।                      इस  कार्यक्रम  के  संयोजक  एसोसिशन  के  प्रदेश मंत्री /जिलाध्यक्ष - गोरखपुर  तारकेश्वर  शाही  तथा अध्यक्षता कर रहे  मण्डल  अध्यक्ष  उपेन्द्र  उपाध्याय  के  अनुसार    यह  कार्यक्रम  शिक्षक  दिवस  के  अवसर पर होना  था ।  कार्यक्रम का संचालन देवरिया के जिला महामंत्री विज्ञान सिंह ने किया ।                         
     इस  आभासी  (  आनलाइन )   गोष्ठी  एवं  सम्मान  समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गोरखपुर के प्राचार्य डा. भूपेन्द्र कुमार सिंह जी ने अपने उद्बवोधन में कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता और मार्गदर्शकहोता है । उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करके मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं ।सूदूर ग्रामीण क्षेत्रो में समाज के नीचले तब्के तक बेहतर शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने से उनमें कार्य के प्रति समर्पण का भाव जागृत होगा ।
    विशिष्ट अतिथि ए. डी. बेसिक  डा. सत्यप्रकाश त्रिपाठी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर रमेन्द्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज ओमप्रकाश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय व ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर विमलेश कुमार ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा अपने विद्यालयों में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने से शिक्षकों में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी । 
    प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने उत्कृष्ट शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके  वेहतर शिक्षण कार्य की सराहना की ।
    कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी महामंत्री - सुभाष  कन्नौजिया , कोषाध्यक्ष -दिलीप  चौहान , वरिष्ठ  उपाध्यक्ष- यशोवर्धन  त्रिपाठी , उपाध्यक्ष-  अनन्त सिंह एवं   संजय शर्मा , प्रदेश संगठन  मंत्री - राजकुमार  चौधरी  , संजयराज सिंह एवं  त्रिपुरारी  दूबे , प्रदेश संयुक्त मंत्री - डाॅo  दुर्गेश  प्रताप सिंह  तथा  प्रान्तीय  मिडिया  प्रभारी  राजेश शुक्ल जी  आनलाइन  अपने  विचार  व्यक्त  किया ।
    मण्डलीय शिक्षक  सम्मान समारोह  एवं  शिक्षक  उन्नयन  गोष्ठी   को  सफलता  पूर्वक  सम्पन्न  कराने  हेतु   मण्डल  अध्यक्ष -उपेन्द्र  उपाध्याय , महामंत्री - राजेश तिवारी , वरिष्ठ  उपाध्यक्ष -रणविजय सिंह , उपाध्यक्ष- रामप्रकाश  पाण्डेय , जयशिव प्रताप चन्द ,हौशिला  प्रसाद  चौरसिया  ,संगठन मंत्री-संदीप  राय , कोषाध्यक्ष-रणधीर सिंह   तथा  सोशल  मिडिया  प्रभारी - रणधीर  प्रताप  शाही  अपनी  भूमिका  का  निर्वहन किया ।          
    मण्डल  के  चारों जनपदों  के  यथा - गोरखपुर  - तारकेश्वर शाही  अध्यक्ष , त्रिपुरारी  दूबे महामंत्री  तथा  शिवप्रताप  यादव  कोषाध्यक्ष ;           देवरिया -  अध्यक्ष - हरेराम  दीक्षित , महामंत्री - विज्ञान सिंह , कोषाध्यक्ष- घनश्याम मिश्र ;                      कुशीनगर  - राजेश शुक्ल -अध्यक्ष, हरिश्चन्द्र मिश्र -महामंत्री , संदीप राय -कोषाध्यक्ष                 महाराजगंज -- अध्यक्ष -विष्णु  प्रसाद गुप्त   आदि  अपने  जनपदीय व ब्लाक  पदाधिकारियों  के  साथ आनलाईन उपस्थित रहे ।विशिष्ट बीoटीoसीo शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित हुआ शिक्षक सम्मान समारोह*

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728