Header Ads

ad728
  • Breaking News

    स्वदेशी और स्वच्छता के महात्मा गांधी जी थे महान प्रचारक - अनूप गुप्ता




    उत्तरप्रदेश।संतकबीरनगर।।खलीलाबाद के मोती चौराहे से लेकर बैंक चौराहे तक सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत खादी की वस्तुओं के प्रोत्साहन हेतु तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता का भाजपाइयों ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया और तिरंगा यात्रा में सम्मिलित। तिरंगा यात्रा के दौरान बीजेपी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा इसलिए निकाली गई है आज महात्मा गांधी जी की जयंती है और भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी नेता नरेंद्र भाई मोदी जी के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वदेशी और स्वच्छता महात्मा गांधी जी विशेष विचार होते थे उन पर कार्य करने के लिए आज भाजपा का कार्यकर्ता प्रेरित होकर के और सड़कों पर निकल के लोगों को प्रेरित करने का काम कर रहा है यह लोकल फॉर वोकल अपने लोकल को प्रचार करना है स्वदेशी को अपनाना है भारत सभ्य बनाना। श्री गुप्ता ने कहा कि आम जनता को हम संदेश देना चाहते हैं कि हम अपने स्वदेशी चीजों का प्रयोग करना शुरू करें और अपने स्वदेश के प्रति अभिमान पैदा करें स्वाभिमान पैदा करें स्वच्छता के अभियान में स्वच्छता के मिशन में सारे नागरिक सहभाग में जुड़ेंगे तभी यह भारत भव्य बनेगा यह दुनिया के अंदर नंबर एक का देश बनकर दुनिया का नेतृत्व करेगा। इस दौरान भाजपा के  पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल,  जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति सदस्य राकेश मिश्रा, वैभव चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल उर्फ जज्जी, जिला महामंत्री विवेकानंद वर्मा, अनिल त्रिपाठी, राजेश प्रकाश मिश्र मल्लू बाबू, मदन नारायण सिंह, डॉ सत्य पाल पाल, नीरज तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, धनंजय पांडे, गणेश चौहान, आनंद त्रिपाठी, खलीलाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, मीडिया प्रभारी ब्रह्मानंद पांडे, हैप्पी राय, संजीव राय, महिला मोर्चा की पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा सदस्य संगीता वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरण प्रजापति, जिला महामंत्री महिला मोर्चा उषा पांडे, जिला मंत्री महिला मोर्चा विमला सिंह, मंटू पांडे,कपीश अग्रहरी, अश्वनी चौरसिया, विष्णु मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, अर्पित पांडे, राजू मिश्रा, वेद प्रकाश सिंह, हेमंत चतुर्वेदी, पीयूष सिंह, भगवान दास, दुर्गा पांडे, रविंद्र यादव, राजू सिंह पूर्व प्रधान, रिंकू सिंह श्रीनेत, अनूप चौरसिया, पवन सैनी, राम यज्ञ पांडे, सहित सभी लोग उपस्थित रहे।


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728