Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर। गगहा थाने पर मनाई गई गांधी जयंती

    गगहा थाने पर मनाई गई गांधी जयंती

    गगहा गोरखपुर। बाँसगाँव सन्देश।  गगहा थाने पर गांधी जयंती के अवसर पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए थाना प्रभारी अमित दुबे के नेतृत्व में गांधी जयंती मनाई गई। सभी लोग गांधी जी को याद करते हुए महात्मा गांधी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किए। थाना प्रभारी अमित दुबे ने बताया कि हमारे देश को आजाद कराने के लिए गांधी जी की अहम भूमिका रही है। गांधीजी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। गांधीजी हमेशा  रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम ईश्वर अल्लाह तेरे नाम रामधुन का गायन करते थे। इस अवसर पर कतार बद्ध तरीके से एसआई प्रभात सिंह, एसआई अमित चौधरी, एस आई अजय राज यादव, दीवान राम जी राम, कॉन्स्टेबल नंदन सिंह, शुभम सिंह, विजय यादव, रमेश प्रसाद, राजन सिंह, अखिलेश यादव, व॑श नारायण गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728