Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कौड़ीराम में भाजपा नेताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा




    कौडीराम, गोरखपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्थानीय उपनगर कौड़ीराम में दो अक्टूबर के महापर्व पर  तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें मुख्य रुप से मंडल अध्यक्ष  अनिल दुबे,किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश कुमार सिंह उर्फ राजन एवं मंडल महामंत्री संतोष शाही मंडल मंत्री प्रकाश पांडेय कौडीराम प्रधान प्रतिनिधि उमेश पासवान एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर राजेश सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी के विचारों एवं अहिंसा पर आधारित विचारों को प्रेषित करना तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य था। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों को एवं उनके स्वच्छता अभियान को अपनाकर हम अपने देश को आगे ले जाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728