Header Ads

ad728
  • Breaking News

    महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन





    सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश। ब्लॉक पाली  मुख्यालय पर मार्ग सामाजिक संस्था के द्वारा महिला सशक्तिकरण के रूप में महिला ग्राम प्रधान एवं महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराकर पंचायत के कार्यों की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है ।
    इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख पाली शशी प्रताप सिंह, कार्यशाला की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी( पंचायत) पाली जगदीश प्रसाद जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार यादव उपस्थित थे अध्यक्ष ने कार्यशाला में उपस्थिति ब्लाक प्रमुख पाली, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत अध्यक्ष को कार्यशाला में स्वागत व अभिनंदन से शुरुआत की मार्ग संस्था के द्वारा नारी सशक्तीकरण कानूनी जानकारी के माध्यम से महिलाएं आगे आएगी, जेंडर समानता में महिलाएं हमारे पुरुष से पीछे नहीं हैं महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों के प्रति आगे आ रही हैं हमारे ब्लॉक में 35 परसेंट महिलाएं चुनकर आई हैं मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ने अपने उद्बवोधन में महिला पुरुष की समानता को समाज की परिस्थितियों का विश्लेषण किया समाज महिलाओं को ही सम्मान नहीं देना चाहता लड़का एवं लड़की के बीच में भी भेदभाव करता है सभी को अपने नजरिया में बदलने की जरूरत है लड़की के ऊपर पाबंदी लगा रहे हैं तो लड़के के ऊपर भी लागू करें बहू को बेटी का दर्जा दे तभी समानता आएगी अपने अधिकारों को समझें और आगे आने के लिए अग्रसर हो। परियोजना समन्वयक सननो राय जी ने महिलाओं को समाज के समान अवसर एवं महिला हिंसा को रोकने का उपाय जो सरकार ने बना रखी है उसके उपयोग के तरीकों के बारे में चर्चा के रूप में महिलाओं को जानकारी दी ।महिलाओं को समाज में आगे लाने के लिए समूह को प्रोत्साहित करें और सहायक विकास अधिकारी से संपर्क करके फाइनेंस करवा कर उद्योग प्रारंभ कर रोजगार प्राप्त करके परिवार का मजबूती होगा एवं महिलाओं की निर्माण में भागीदारी बढ़ेगी। 73वें संविधान संशोधन में 1993 में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक मान्यता प्रदान की  है ।कार्यक्रम का संचालन सन्नो राय ने किया मार्ग संस्था की ओर से वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार एवं ट्रेनर के रूप में जय प्रताप सिंह तथा महिला ग्राम प्रधान निशु त्रिपाठी, सुनीता देवी ,पुष्पा देवी ,प्रेम सुंदरी ,निर्मला यादव  नीतू देवी  हिना एवं महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में सुधा देवी  इसरावती, कैलाशी देवी आदि महिला प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की महिला कार्यक्रम में उपस्थित थी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728