Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अजय कुमार सिंह टप्पू ने किया जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत





    चौरीचौरा गोरखपुर। बाँसगाँव सन्देश। चौरीचौरा में भाजपा के जन विश्वास यात्रा के निबियहवा ढाले पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर भाजपा नेता अजय कुमार सिंह टप्पू के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
    इस यात्रा के आज के मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा रमापति राम त्रिपाठी व सांसद कमलेश पासवान यात्रा के संचालक हरीश द्विवेदी राज्य सभा सांसद जयप्रकाश निषाद जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह उपस्थित रहे ।अपने सम्बोधन मे सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि जन विश्वास यात्रा भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए और लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए आयोजित है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश आज निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है।
    2022 के चुनाव में भी इसी विश्वास को कायम रखने की जरूरत है। सांसद हरीश द्विवेदी ने जन विश्वास यात्रा के आयोजन एवं उसकी उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला और लोगों से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया।




    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728