Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गोलाब्लॉक सभागार में नव निर्वाचित सफाईकर्मी संघ के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह हुआ समपन्न




    पद के दायित्व का निर्वहन करने से बनती है पहचान

    रघुनाथ सिंह बी डी ओ गोला

    गोलाबाजार गोरखपुर 27 दिसम्बर।

    गोला ब्लॉक में सोमवार को आयोजित नव निर्वाचित सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी  सम्मान समारोह में  उपस्थित समस्त सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को   खंड बिकास अधिकारी रघुनाथ सिंह ने   शुभ कामनाएं देते हुये कहा कि पद के दायित्व का निर्वहन करने सेब्यक्ति की पहचान बनती है । दायित्व का निर्वहन बखूबी से करे।

    ए डी ओ पंचायत शैलेश कुमार राय ने सभी सफाई कर्मचारियो के समस्याओं के निस्तारण करने में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

    सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार भारती ने कहा कि सफाई कर्मियों के आवाज को शासन तक पहुचाने व मांगो केलिए  संघर्ष करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को रामेश्वर राय ओमप्रकाश यादव राम मिलन पासवान  ने सम्बोधित किया।

    कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार गुप्ता ने किया।

    कार्यक्रम के अंत मे नव निर्वाचित पदाधिकारियों को  प्रमाण पत्र देकर शुभकामनाएं दी गयी।

    नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष बलराम गौतम ने आये हुए समस्त लोगो के प्रति आभार प्रकट किया।

    इस अवसर पर  गुलशन सिंह नवनीत श्रीवास्तव अरविंद कुमार सन्तोष मौर्य अनुपमौर्य गणेश कुमार  सत्रजीत मानवेन्द्र  सुरेश गौड़ राजेश  दिनेश चन्द प्रेमशंकर पांडेय लालबहादुर  धनंजय यादव गिरजेश यादव  रामसेवक मनोज कुमार शशिकला रीना देवी  सुनीता कालिंदी  मंजू होशिला  सन्तोष गुप्ता  सहित समस्त सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728