Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान में सैकड़ो लोगों ने ली सदस्यता




    गोरखपुर। ग्रामीण विधानसभा के मिर्जापुर में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश राम त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर सदस्यता अभियान में सैकड़ो की संख्या में लोगो को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई ।
    स्थानीय लोगों ने कांग्रेस के सदस्यता अभियान में काफी उत्साह दिखाया और प्रियंका गांधी वाड्रा के अभियान और महिलाओं के लिए चलाए जा रहे मुहिम लड़की हुं लड़ सकती हूं से प्रभावित दिखे।
    मनरेगा के पूर्व चैयरमैन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश राम त्रिपाठी ने कहा कि आज आम नागरिक सरकार की नीतियों से दुखी है। महंगाई ,बेरोजगारी ,भष्ट्राचार से पीड़ित है और कांग्रेस की तरफ उम्मीद भारी निगाहों से देख रहा है आने वाले विधानसभा चुनाव में  कांग्रेस को भारी बहुमत मिलेगा और सरकार बनाकर हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
    किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह सैंथवार ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रति लोग  उत्साहित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। नौजवान ,महिलाए प्रियंका गांधी के नीतिओ से प्रभावित है।
    कांग्रेस  पार्टी के युवा नेता संजय कुमार तिवारी ने सदस्यता कार्यक्रम का संचालन और सभी आगंतुकों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित किया।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजाद बहादुर सिंह 'बंटू ,राजीव कुमार सिंह,सोहन,लल्लू ,दीना यादव,संजय ,बदरे आलम ,समीर,हिमांशु सिंह प्रिंस ,हरिराम ,रामानंद ,तेजु ,जावेद खान ,शेषमणि त्रिपाठी,  अरविंद प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728