रिलायंस फाउंडेशन द्वारा उत्तम खेती का हो रहा है प्रचार
सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश। रिलायंस फाउंडेशन निरंतर अपने कार्यक्रमों से किसानों के मध्य उत्तम खेती की तकनीक का प्रसार कर रहे हैं। जिसमें रबी, जायद और खरीफ की मुख्य फसलों में होने वाले कीट एवं रोग प्रबंधन खरपतवार प्रबंधन इत्यादि जैसी समस्याओं के बारे में किसानों को जागरूक किया जा रहा है। ऐसे ही एक कार्यक्रम में गुड्डू उपाध्याय जो कि भरसार ग्राम के रहने वाले हैं, 31 जुलाई को रिलायंस फाउंडेशन के कार्यक्रम में भाग लिया एवं कृषि संबंधित अपनी समस्याओं के बारे में रिलायंस फाउंडेशन के कृषि वैज्ञानिक से समाधान प्राप्त किया जिसके फलस्वरूप इस वर्ष उनको 4 कुंटल धान का अतिरिक्त लाभ प्राप्त हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...