चौरीचौरा के केशरी ओझा बने भाकियू (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष
चौरीचौरा गोरखपुर।बाँसगाँव सन्देश।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने चौरीचौरा के केशरी ओझा को बड़ा सम्मान देते हुए जिलाध्यक्ष बनाया है। केशरी ओझा तहसील से लेकर जिले तक संगठन के लिए जूझते रहे।
जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश संगठन मंत्री जगराम चौधरी, डॉ सूर्यकांत ओझा, रामदुलारे चौधरी, भोला यादव, राम मिलन यादव, छोटई अंसारी, अदालती गुप्ता, विशुनदेव तिवारी, परमेश्वर गुप्ता, रामजी कन्नौजिया, फेंकू गुप्ता, रमेश मौर्या, नगीना साहनी सहित जिले के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और कहा कि श्री ओझा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन को मजबूती मिलेगी और किसान हित मे आंदोलन को धार मिलेगा।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...