Header Ads

ad728
  • Breaking News

    यूपीएस बेलकुर के दो छात्र इंस्पायर एवार्ड के लिए चयनित



    पुरस्कार स्वरूप ₹10,000 प्रति छात्र की धनराशि प्रदान की जाएगी

    बीएसए करेंगे बच्चों को सम्मानित




    गगहा गोरखपुर। बाँसगाँव सन्देश। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से विद्यार्थियों में सृजनशीलता एवं रचनात्मक सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना की शुरुआत की गई थी। इससे विद्यार्थी विज्ञान पर आधारित संबंधित विषयों पर नव अन्वेषण आईडिया देते हुए प्रोजेक्ट तैयार करते है। उसी क्रम में देश भर से प्राप्त हुए लाखों विचारों में से उत्तरप्रदेश से 1722 विद्यार्थियों के वैज्ञानिक विचारो को चुना गया है। जिसमें से जनपद गोरखपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलकुर ब्लॉक गगहा के छात्र आदित्यनाथ आर्य व सर्वेश मिश्र भी चयनित हुए हैं ।

              भारत सरकार द्वारा दोनों विद्यार्थियों को उनके इनोवेटिव विचारों को क्रियान्वित करने हेतु पुरस्कार स्वरूप ₹10,000 प्रति छात्र की धनराशि प्रदान की जाएगी। जल्द ही यह दोनों छात्र जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यस्तर प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करेंगे। ज्ञात हो कि पूर्व में भी उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलकुर से बच्चें प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा, खेल - कूद, विज्ञान प्रतियोगिता आदि में सम्मानित होते रहे है। 
                  बच्चों के सफलता से गौरवान्वित विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह सफलता बच्चों की मेहनत व उनके मार्गदर्शक अध्यापक प्रवीण कुमार मिश्र व अमित यादव के मार्गदर्शन का परिणाम है। हमने इस वर्ष पहली बार इंस्पायर अवार्ड हेतु 4 बच्चों को प्रतिभाग कराया था जिसमें 2 बच्चों का चयन सुखद परिणाम है। विद्यालय परिवार भविष्य में और भी बच्चों को सर्वागीण विकास हेतु मंच प्रदान कराता रहेगा। 
                  बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेन्द्र कुमार सिंह ने इस उपलब्धि को बेसिक शिक्षा विभाग के लिए गौरव का पल बताया और विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए जल्द ही बच्चों को सम्मानित करने की बात कही। बच्चों व विद्यालय की इस उपलब्धि पर खण्ड शिक्षा अधिकारी गगहा मिनहाज आलम, विवेक जायसवाल जिला समन्वयक प्रशिक्षण, राजेश धर दूबे, श्रीधर मिश्र, सुमन्त सिंह, राम सनेही आदि ने बधाई दिया।


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728