Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में क्रिसमस डे का हुआ आयोजन



    चौरीचौरा गोरखपुर। बाँसगाँव सन्देश। सेंट्रल पब्लिक एकेडमी चौरीचौरा में क्रिसमस डे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती की मूर्ति पूजा एवं अर्चना से हुई। तत्पश्चात जिसस क्राइस्ट की प्रतिमा का माल्यार्पण हुआ। कार्यक्रम की स्वागत-कड़ी में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अभिमन्यु कुमार दूबे ने इस ईसाई पर्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालय प्रशासिका डॉ. गीता दूबे ने बच्चों द्वारा किए गए क्रिसमस ट्री की सजावट की सराहना की। विद्यालय के प्राचार्य रवि कुमार पांडेय एवं उप- प्राचार्य श्रीमती सरोज वर्मा ने समस्त छात्र जो सेंटा क्लास और परी बने थे, उनकी सराहना की। बच्चों द्वारा क्राइस्ट के जन्मोत्सव की झाकी लगाई गयी। डॉ. अभिषेक पांडेय एकेडमिक हेड ने बच्चों द्वारा लगाई गई झांकी की प्रस्तावना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728