Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सहजनवा ने प्रशिक्षण से पराक्रम शिविर में विशेषज्ञों ने कांग्रेसियों में किया ऊर्जा का संचार




    सहजनवा  गोरखपुर बांसगांव सन्देश। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाये जा रहे ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ विजय सेना निर्माणअभियान के तहत सोमवार को गोरखपुर  जनपद के सहजनवा विधानसभा के लगभग 700 कांग्रेसकार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।नगर पंचायत सहजनवा के तहसील  रोड स्थित शादी मैरेज हाल में  सर्वप्रथम राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी के चित्र माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कॉंग्रेस के  विशेषज्ञों ने चलचित्र के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इतिहास, संघ औऱ भाजपा के देश विरोधी अतीत को दिखाते हुए व्याख्यान दिया।विशेषज्ञों ने आजादी के बाद कांग्रेस के नेताओं के नेतृत्व में समृद्धिशाली बनें भारत की गाथाओं का बखान किया।विशेषज्ञों ने भारत कीआजादी के लिए कांग्रेस के संघर्षों को चित्रांकित करते हुए आजादी के बाद कांग्रेस की स्वर्णिम उपलब्धियों को बताकर प्रशिक्षण में शामिल कांग्रेसजनों के भीतर ऊर्जा का संचार किया। ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ शिविर में शामिल सहजनवा के सभी  ब्लॉक अध्यक्षों,सभी 453 बूथ  अध्यक्षों,  नगर कांग्रेस कमेटी के सभी  पदाधिकारियों, शहर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों व वार्ड अध्यक्षों,व शामिल कांग्रेसजनों को बूथ प्रबंधन के गुर सिखाये गये।इसके साथ ही शिविर में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर संघ औऱ भाजपा द्वारा कांग्रेस व नेताओं के विषय में फैलाये जा रहे झूठ व दुषप्रचार से लड़ने के लिए सोशल मीडिया का बेहतर औऱ प्रमाणिक इस्तेमाल करने की महत्वपूर्ण जानकारी भी विशेषज्ञों द्वारा दी गयी।शिविर में प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित  आलोक शुक्ल  ने कहा कि देश की आजादी का जो इतिहास है वही कांग्रेस का इतिहास है।कांग्रेस ने देश के लिए आजादी से पहले औऱ आजादी के बाद अनेकों कुर्बानियां दी।देश को मजबूत औऱ समृद्धिशाली बनाया लेकिन संघ औऱ भाजपा के लोग सवाल पूछते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया।देश अब इन लोगों से पूछेगा कि इन्होंने क्या किया । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रवण पांडेय   कहा कि प्रशिक्षण से पराक्रम शिविर के द्वारा कांग्रेस प्रदेश भर में दो लाख से अधिक कार्यकर्ताओं का एक विजय निर्माण सेना तैयार कर रही है ।जिनके पराक्रम की बदौलत विधान सभा चुनाव मिशन 2022 में पार्टी चुनाव जीतकर सरकार बनायेगी।श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व  में कार्यकर्ताओं की विजय निर्माण सेना विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को सफलता दिलायेगी। पांडेय कहा कि कांग्रेस की यह लड़ाई भारत औऱ उत्तर प्रदेश की अस्मिता बचाने के लिए है।देश के संविधान औऱ लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए है। शिविर को विष्णु शर्मा, हर्ष विसरिया शिवाजी कनौजिया तथा दानपाल सिंह  ने अलग-अलग विषयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी।शिविर को मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान महासचिव घटोत्कच शुक्ल, ब्लॉक अध्यक्ष , ग़ब्बू लाल प्रजापति, ऋषिचन्द गुप्ता, कुशेन्द्र चौबे, नगर अध्यक्ष संजय सिंह एसपी सिंह, आलोक त्रिपाठी, संजय चौबे,श्रवण पांडेय, आलोक त्रिपाठी, परमेश्वर पांडे प्रो रामनरेश चौधरी, अजय शुक्ल, सत्यप्रकाश मिश्र, डॉ द्वारिका नाथ गुप्त द्डब्लू शर्मा, राम मिलन शर्मा, छेदी चौबे, संतोष शुक्ल, शैलेश शुक्ल, मंटू सिंह, नागेश्वर सिंह, अमित सिंह, मनोज सिंह, रामलखन, राकेश शुक्ल, रणजीत पांडेय, दिनानाथ शुक्ल, चन्द्रकान्त पांडेय, उपेंद्र, लकी शुक्ल, दीपक शुक्ल, सर्वेश पांडेय, हरिओम, आनन्द उपाध्याय, आनन्द पांडेय, रवि प्रकाश, अभिषेक, अरविंद  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728