Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सपा की सरकार बनने पर युवाओं को मिलेगा रोजगार : मुन्नीलाल




    सपा ने अमारी मे लगाई चौपाल

    चौरीचौरा गोरखपुर।बाँसगाँव सन्देश।

     चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड ब्रह्मपुर के ग्राम अमारी में समाजवादी पार्टी द्वारा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान सत्यराम उर्फ नांहू पाल रहे कार्यक्रम का संचालन विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष शत्रुजीत त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मुन्नी लाल यादव ने बताया कि प्रदेश में  किसानों की बदहाली सबके सामने है इसमें किसान मारे जा रहे हैं भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था व स्वास्थ्य व्यवस्था  ध्वस्त है नौजवानों को रोजगार देने का वादा भाजपा का खोखला साबित हुआ 2022 में उत्तर प्रदेश में आदरणीय अखिलेश यादव  की सरकार बनने पर दस लाख नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा चार लाख पुलिस भर्ती की जाएगी 300 यूनिट फ्री बिजली तथा साथ में किसानों की सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली की व्यवस्था की जाएगी समाजवादी पेंशन 500 के स्थान पर 1500 दिया जाएगा अखिलेश यादव की घोषणा पूरी होगी सपा के कथनी करनी में अंतर नहीं है 2012 में सपा सरकार ने जो घोषणा किया था उसको पूरा किया।
    पूर्व ब्लाक प्रमुख लालमोहन यादव ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनाइए और चौरी चौरा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिता कर सदन में भेजने का कार्य करें।
    शत्रुजीत त्रिपाठी ने कहा कि ब्राहमण समाज समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मूड बना चुका है।
     कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगाई पाल सुभाष पाल नक्खे लाल पाल पूर्व प्रधान श्याम मोहन यादव हे राम चौधरी राम बृजपाल राजकुमार पाल गामा पाल अदालत पाल इत्यादि उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728