Header Ads

ad728
  • Breaking News

    केंद्र और प्रदेश की सरकार ने जनहित में किया ऐतिहासिक विकास : बृजेश पाठक

     Report- Dhananjay Pandey


     जन विश्वास यात्रा का चौरीचौरा में हुआ भव्य स्वागत

     सपा के गुंडा राज को योगी के बुल्डोजर ने किया नेस्तनाबूद : हरीश द्विवेदी




    चौरीचौरा गोरखपुर।बाँसगाँव सन्देश। भारतीय जनता पार्टी का जन विश्वास यात्रा का चौरीचौरा में भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। भोपा बाजार चौराहे पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनहित में ऐतिहासिक विकास कार्य किया। 
                   उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी वर्गों का विकास किया है। सभी को शौचालय, बिजली, पानी, मुफ्त राशन, आवास देने का काम किया गया। रथ यात्रा के प्रभारी व बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में कायम सपा के गुंडा राज को योगी के बुल्डोजर ने नेस्तनाबूद करने का काम किया। उन्होंने जनता से पूछा कि आपको गुंडों की सरकार चाहिए या बुल्डोजर वाली सरकार। इस पर जनता ने हाथ उठाकर बुल्डोजर वाली सरकार की मांग की। राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि पूर्व की सरकारों में लोगों को मिट्टी के तेल के लिए लाइन लगानी पड़ती थी। लेकिन अब योगी सरकार ने सभी घरों को विद्युत कनेक्शन देकर 24 घण्टा विद्युत की आपूर्ति कर रही है। डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश से गुंडा माफियाओं के सफाया कर बहू बेटियों की आबरू को सुरक्षित करने का काम किया। सभा को विधायक संगीता यादव, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया। मंच का संचालन बासगांव सांसद कमलेश पासवान ने किया। इस दौरान मंच पर सभी अतिथियों का माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मंच पर भाजपा नेता अजय कुमार सिंह टप्पू, हियुवा प्रभारी आनन्द शाही, चेयरमैन प्रतिनिधि ज्योति प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, सरोज रंजन शुक्ला, ओमप्रकाश धर द्विवेदी, विनोद शर्मा, चंदन मिश्रा, सुग्रीव तिवारी, योगेंद्र जायसवाल, प्रकाश चन्द नन्हे, धनन्जय सिंह कौशिक, राजकुमार व्यास, अनूप सिंह, प्रखर सिंह, शिखर सिंह, प्रशांत सिंह, राकेश राय, धनन्जय सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, आलोक पटवा, धर्मेंद्र जायसवाल, राघवेन्द्र यादव, मानवेन्द्र यादव, रामप्रीत यादव सहित तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



    महिलाओं की भीड़ जुटाने में आगे रहीं विधायक संगीता

    विधायक संगीता यादव ने किया स्वागत


     विधायक  संगीता यादव ने यादव ने चौरीचौरा मे जन विश्वास यात्राका स्वागत किया। उन्होने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी गांव की महिलाओं को जनसभा स्थल तक पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में ऑटो की बुकिंग किया था। बताया जाता है कि लगभग 400 ऑटो की बुकिंग होने से क्षेत्र की सड़कों पर लोगों को ऑटो की किल्लत हुई। 

    अजय कुमार सिंह टप्पू ने किया स्वागत


    भाजपा नेता अजय सिंह टप्पू ने सैकड़ों समर्थकों के साथ निबियहवा ओवरब्रिज के पास जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत किया। दीपू जायसवाल ने थाना के पास अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। चौरीचौरा से यह यात्रा नई बाजार की ओर मुड़ने पर सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के चेयरमैन डॉक्टर अभिमन्यु कुमार दुबे ने अपने शिक्षक समर्थकों के साथ पुष्प वर्षा का स्वागत किया।


    नई बाजार में रविकांत तिवारी ने यात्रा रथ का किया भव्य स्वागत


    चौरीचौरा से मुड़कर जन विश्वास यात्रा के नई बाजार पहुंचने पर भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने शानदार स्वागत किया। स्वागत लिए जगह जगह स्वागत द्वार बनाये गये थे।
                  जन विश्वास यात्रा का  नई बाजार रोड पर नई बाजार पुलिस चौकी के पास रामसेवक निषाद, पेट्रोल पम्प पर राकेश तिवारी, चौराहे पर भाजपा नेता रविकान्त तिवारी, अजय कुमार उर्फ मन्टु यादव, श्रीभागवत शुक्ला, शिवसहाय तिवारी,  सन्तोष उर्फ पकौड़ी गुप्ता, नौवावारी पलिपा में ग्राम प्रधान शिव कुमार पासवान, बोहावार मे ब्लाक प्रमुख सुमन यादव के प्रतिनिधि मानवेन्द्र यादव व राघवेन्द्र यादव सहित अनेक लोगों ने सड़क के किनारे स्थित गांव के चौराहों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।




    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728