Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सी आर ओ ने पोखरभिंडा गाँव मे लगाई चौपाल



    चौरीचौरा गोरखपुर।बाँसगाँव सन्देश।

      मुख्य राजस्व अधिकारी       
     सुशील कुमार की अध्यक्षता मे  पोखरभिंडा गांव मे चौपाल लगाकर लोगो की समस्याओ को सुना गया।
           तहसील चौरी चौरा के पोखरभिंडा गाँव में  बुधवार को  चौपाल का आयोजन किया गया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया।
    चौपाल में तालाब पर अतिक्रमण एवं जलनिकासी की समस्या पर मुख्य राजस्व अधिकारी  द्वारा लेखपाल को आज ही निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। विद्यालय में अवस्थापना सुविधाओं में सुधार करने हेतु प्रधान एवं प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया। पेंशन, किसान सम्मान निधि, राशनकार्ड में नाम जोड़ने हेतु एक सप्ताह में समस्त विभागों  का कैम्प पोखरभिंडा में आयोजित किया जाएगा। चौपाल में एस डी एम चौरीचौरा अनुपम मिश्र , ग्राम प्रधान, लेखपाल एवं  तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728