Header Ads

ad728
  • Breaking News

    चौरीचौरा में जन विश्वास यात्रा के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी को दिया अंतिम रूप



    चौरीचौरा गोरखपुर। बाँसगाँव सन्देश। भाजपा के जन विश्वास यात्रा का गोरखपुर में आगमन 25 दिसम्बर को चौरी चौरा में दोपहर 01 बजे होगा। जिसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने क्षेत्रीय विधायक संगीता यादव सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ स्वागत सभा स्थल का निरीक्षण करते हुए चौरीचौरा में ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी को अंतिम रूप दिया। जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि जन विश्वास यात्रा को पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ साथ आमजन मानस का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। यह जन विश्वास निश्चित रूप से एक बार फिर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने का स्पष्ट संकेत है। इस दौरान विधानसभा प्रभारी धनुषधारी मणि त्रिपाठी, यात्रा प्रमुख सोमनाथ सिंह, ओमप्रकाश धर दुबे, विदेश संपर्क विभाग के क्षेत्रीय संयोजक रविकान्त तिवारी, आनंद शाही, दीपक जायसवाल, राकेश त्रिपाठी, धनंजय सिंह कौशिक, समरजीत पासवान, के.एम.मझवार, इंद्रकुमार निगम, सूरज निगम, मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, चन्दन मिश्रा, संदीप विश्वकर्मा, योगेंद्र जायसवाल, सुग्रीव तिवारी, प्रकाश चन्द नन्हे, संजय तिवारी, अजीत तिवारी सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728