Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जन विश्वास यात्रा को मिलेगी ऐतिहासिक सफलता : राजेश सिंह व धर्मेन्द्र सिंह







    कौड़ीराम गोरखपुर।
    25 दिसंबर को बांसगांव विधानसभा में होने वाली जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए और स्वागत की तैयारी के लिए भाजपा कार्यकर्ता जी जान से लगे हुए हैं। उक्त जानकारी संयुक्त प्रेस वार्ता में यात्रा संयोजक व प्रभारी एवं किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश सिंह राजन , धर्मेंद्र सिंह पालीवाल व संजय सिंह ने संयुक्त रूप से कही। नेताद्वय ने बताया कि यात्रा की सफलता को लेकर पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी है। 
    इसके लिए
    पिछले ही दिनों कौड़ीराम में बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने बताया था कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी 06 क्षेत्रों में 19 दिसम्बर से जन-विश्वास यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में बांसगांव क्षेत्र में 25 दिसम्बर को जन विश्वास यात्रा  पहुंच रही हैं। बांसगांव विधानसभा में भव्य रोड शो भी रखा गया है। यात्रा के दौरान तय रूट पर जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जायेगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728