Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दीपदान व महाआरती कर गोला वासियों ने किया नूतन वर्ष का भव्य स्वागत



    गोला बाजारगोरखपुर 1 जनवरी।

    हर वर्षो की भांति इस वर्ष भी  गोलाउपनगर एवम आस-पास के गांवों के लोगों ने सायंकाल उपनगर के सरयू घाटों पहुच कर महाआरती और दीपदान कर नूतन वर्ष का शंख की करतल ध्वनि से भव्य स्वागत किया। शनिवार को सुबह से ही  समस्त नगरवासियों के तत्वावधान में उपनगर के पक्का घाट व शीतला घाट पर माँ सरयू तट पर पूजन यज्ञ और शिवचर्चा की कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरूषों ने प्रतिभाग किया। सायंकाल उपनगर गोला  तथा आस-पास के गांवों से भारी संख्या में नर-नारी दीपकों से सजी थाली लेकर भजन और गीतों को गाते हुए घाटों की ओर रवाना हो गए। गीत-भजन घण्टा-घड़ियाल और शंख की आवाज से पूरे उपनगर का माहौल भक्तिमय हो गया। घाटों पर पहुंचकर लोगों ने दीपकों को नदी के किनारे सजाया। इस दौरान गायत्री परिवार व विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों से लोगों को दिशानिर्देश दिया जाता रहा। सायंकाल सरयू की महाआरती शुरू हुई और घाटों पर सजाए गए दीपकों को एक साथ जलाया गया। घाटों पर सजे और जल में प्रवाहित दीपकों निकली की छाया सरयू के जल में जमीन पर उतर आए हो। इस अवसर पर स्थानीय विधायक विनय शंकर तिवारीमदरिया मंदिर के उत्तराधिकारी  श्रीश दास पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी चैयरमैन लालती देवी  पूर्व चैयरमैन गिरधारीलाल स्वर्णकार भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन मुराली प्रसाद भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार अमरनाथ वर्मा आपदा एवं सेवाएं विभाग के सह संयोजक इंद्र बहादुर वर्मा अशोक वर्मा दिलीप कुमार उमर  मनोज कुमार उमर भिखारी निषाद श्रवण वर्मा शुभम वर्मा  प्रहलाद वर्मा अश्वनी स्वर्णकार जगदीश निगम विजय जायसवाल नंदलाल जायसवाल विद्याधर पांडे इमरान अंसारी पप्पू रावत विष्णु जायसवाल सुदर्शन कसौधन अर्जुन सोनकर सहित नगर व क्षेत्र के श्रद्धालु गणमान्य लोग अधिक संख्या में मौजूद होकर सरयू महोत्सव महा आरती में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728