सपा की बिशुनपुरा बाबू मे लगी चौपाल
सपा की नीतियाँ होती है जनकल्याणकारी : मुन्नीलाल
चौरीचौरा गोरखपुर।बाँसगाँव सन्देश।
चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गौनर टोला बिशनपुरा में समाजवादी पार्टी द्वारा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के आयोजक सपा के वरिष्ठ नेता हीरालाल गुप्ता रहे कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी डॉक्टर अमरीश मालवीय ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मुन्नी लाल यादव कहा कि भाजपा सरकार में आम जनमानस त्रस्त है किसान नौजवान बेरोजगार छात्र परेशान हैं महंगाई चरम पर है
विधानसभा उपाध्यक्ष शत्रुजीत त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा में ब्राह्मणों की उपेक्षा हो रही है
ब्राह्मणों ने ठान लिया है कि 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनानी है कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान कृष्णानंद यादव ,व्यास चौधरी ,रमेश यादव, गुलाब उपाध्याय, आनंद यादव वरिष्ठ नेता लालमन यादव ,बंसीधर गुप्ता ,रामायण शर्मा,लक्ष्मण गुप्ता, राजू गुप्ता, शैलेंद्र गौर, धनंजय यादव, सदानंद ,सुभाष उपाध्याय, उदय भान यादव,राजेंद्र प्रसाद, रणविजय गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...