Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नव वर्ष पर वरिष्ठ अधिकारियों ने जनपद वासियों को दीया हार्दिक शुभकामनाएं





     गोरखपुर। नववर्ष के आगमनपर एडीजी जोन अखिल कुमार डीआईजी जे रविंद्र गौड कमिश्नर रवि कुमार एनजी जिलाधिकारी विजय किरन आनंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह सीडीओ इंद्रजीत सिंह नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने नव वर्ष 2022 की जनपद वासियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि 2022 पूरे वर्ष खुशी उल्लास के साथ अपना जीवन व्यापम खुशियों के साथ बिताए यही हमारी मनोकामना है।
    डीएम ने कहा कि यहां के लोग अच्छे हैं। विकास में मदद करते हैं। फर्टिलाइजर एम्स शुरू हो गए हैं रोजगार का अवसर बढ़ेगा। कई और कंपनी यहां फैक्ट्री खोलने को लेकर जगह देख रहे हैं। यहां बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने आमजनों से आग्रह किया कि गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पब्लिक हित में कार्य कर रही है। इस नव वर्ष पर विकास की गति और तेज होगी। जनपद का विकास  सभी के सहयोग से होगा  शहर का चहुंमुखी विकास होगा। शहर को सुंदर बनाने का सपना मैंने देखा था उस पर काम हो रहा है। इस वर्ष तेजी से होगा। विकास में आमजन की भागीदारी जरूरी होती है। यहां के लोग विकास के गवाह बनते हैं। जनपद वासियों की उज्जवल भविष्य की कामना की

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728