Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जहरीली गैस से गेहूं की फसल जली


    जहरीली गैस से झुलसी फसल

    किसानो ने सरदारनगर क्षेत्र मे स्थित एक फैक्ट्री से गैस  निकलने का लगाया आरोप

    चौरीचौरा गोरखपुर।बाँसगाँव सन्देश। सरदार नगर क्षेत्र में स्थित एक एक फैक्ट्री से निकली जहरीली गैस से गेहूं की फसल झुलस गई है। अयोध्याचक गांव के प्रधान ने एसडीएम से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
    तीन दशक पूर्व फैक्ट्री की  स्थापना हुई। तभी से क्षेत्र के किसानों की फसल को इससे नुकसान होता है। देवकहिया, अवधपुर, देवीपुर, गहिरा, करमहा, अयोधाचक, केवलाचक समेत कई गावों के किसानों को हर साल नुकसान सहना पड़ता है। जहरीली गैस हवा के रुख के साथ चलती है और फसलों के साथ ही मानव जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। पिछले कुछ दिनों से निकली जहरीली गैस ने किसानों की फसल को क्षति पहुंचाई है। गेहूं की फसल झुलस गई है। अयोध्याचक गांव की प्रधान सरिता देवी ने एसडीएम चौरी चौरा अनुपम मिश्र की अनुपस्थिति मे कार्यालय प्रभारी को बृहस्पतिवार को शिकायती  पत्र  देकर  उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर किसान विनोद चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, अच्छेलाल, रामआसरे, सहित किसानों ने मुआवजे की मांग की है।

    किसानों को मिले मुआवजा :  भाकियू

    भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष केशरी  ओझा  ने कहा है कि फैक्ट्री प्रबंधन किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा दे अन्यथा भारतीय किसान यूनियन आन्दोलन को बाध्य होगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728