Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नए वर्ष पर पंकज ग्रामीण सेवा के तत्वावधान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

    देवरिया। शुक्रवार कों हर साल की भांति इस साल भी पंकज ग्रामीण सेवा के तत्वाधान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन पंकज विश्वकर्मा के नेतृत्व में दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर कारखाना के ब्लाक प्रमुख त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी रहे। दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ हरिकेश विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
     खेलकूद में प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही साथ 200 गरीब महिलाओं को कंबल वितरण भी किया गया।
    आयोजक पंकज विश्वकर्मा ने बताया कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक है। इस कार्य से बच्चे अपनी सफलता को हासिल कर सकते हैं। और आने वाले समय में यही बच्चे देश के भविष्य बनने का काम करते हैं। खेलो से बच्चों के जीवन में सहयोग की भावना का विकास होता है।
    ब्लाक प्रमुख त्रिलोकी का त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे हमारे देश के  भविष्य हैं। आगे बढ़ने का अवसर देकर बच्चों को हर क्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों से निपटने के लिए तैयार किया जा सकता है।
     इस कार्यक्रम ब्लाक प्रमुख त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी,ग्रामप्रधान महेंद्र यादव, जिलापंचायत सदस्य संतोष चौहान, अजय तिवारी, बालेसर तिवारी, पंकज विश्कर्मा, डब्लू विश्कर्मा, उमेश प्रजापति, शैलेन्द्र पाण्डेय, शैलेन्द्र प्रसाद, परमहंस यादव, हरिकेश विश्वकर्मा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728