Header Ads

ad728
  • Breaking News

    डॉ.अमिताभ पाण्डेय को मिली डी.लिट. की मानद उपाधि




    कौडी़राम गोरखपुर। विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ गांधी नगर बिहार ने
    पत्रकार, कवि एवम साहित्यकार डॉ. अमिताभ पाण्डेय को"विद्यासागर"  
     ( डी.लिट.) सारस्वत सम्मान प्रदान कर  सम्मानित किया है। विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ.देवेन्द्रनाथ साह  ने बताया कि डॉ.अमिताभ पाण्डेय को उनकी सुदीर्घ हिन्दी सेवा, सारस्वत साधना,कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों, शैक्षिक प्रदेयों,महनीय शोधकार्य तथा राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर इस विद्यापीठ की अकादमी परिषद की अनुशंसा पर "विद्यासागर" सारस्वत सम्मान प्रदान किया जाता है।
     गोरखपुर जनपद के ग्राम मझिगांँवांं पोस्ट जगतबेला निवासी डॉ. अमिताभ पाण्डेय पुत्र स्व.नित्यानंद पाण्डेय, सम्प्रति सर्वोदय किसान पी. जी. कालेज कौड़ीराम में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैंं। डॉ. पाण्डेय हिन्दी साहित्य भारती संस्था के गोरखपुर महानगर के अध्यक्ष हैं। डॉ. पाण्डेय की इस उपलब्धि पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पैक्सपेड के निदेशक मार्कण्डेय राय, डीसीएफ के सभापति गुलाब रध्वज सिंह उर्फ महंत सिंह, सीताराम राय प्रबंधक, सर्वोदय शिक्षा समिति,  दीप नारायण पाण्डेय, डॉ.सौरभ पाण्डेय, डॉ.आर. के. राय, प्राचार्य,अखिलेश रध्वज सिंह,
    प्रभात कुमार पाण्डेय, जे.पी.पाण्डेय, डॉ चेतना पाण्डेय, अनीता पाल सिंह, डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र, सुधीर कुमार राय, गवीश दूबे, डॉ.विनय श्रीवास्तव, सहित तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728