जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन
चौरीचौरा गोरखपुर। बाँसगाँव सन्देश। शिवपुर में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी माता सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन पर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। जन अधिकार पार्टी के प्रभारी प्रत्याशी रमेश मौर्या ने कार्यक्रम को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष राम प्रसाद कुशवाहा, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश मौर्या, महासचिव सुभाष चंद्र सैनी, संगठन मंत्री बिकाऊ मौर्या, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य सहित शिवपुर ग्राम सभा के लोगों ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पण कर माता
सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...