Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ग्राम सभा धौरहरा में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान काशपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न


    गोलाबाजार गोरखपुर 3 जनवरी।

    गोला ब्लॉक में शपथ ग्रहण से वंचित ग्राम सभा धौरहरा में सोमवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रामेश्वर दुबे का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बिधिवत सम्पन्न हुआ। गोला ब्लॉक के ए डी ओ  पंचायत शैलेश कुमार राय ग्राम सभा धौरहरा पहुच कर रामेश्वर दुबे को शपथ ग्रहण कराया । 

    इस शपथ ग्रहणसमारोह को संबोधित करते हुए एडीओ पंचायत शैलेष राय ने कहा कि कुछ सम्बैधानिक नियम होता है और सम्बैधानिक नियम के तहत शपथ ग्रहण होता है। राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा ग्राम विकास के लिए धन दिए जाते हैं। इस धन को खर्च करने के लिएशासन द्वारा एक कर्मचारी दिया जाता है। धन का सही दिशा में बिकास कार्य के लिए वह ब्यय करता है।


    बताते चलें कि पिछले वर्ष2021  के मई माह में पंचायती राज चुनाव सम्पन्न हुआ था। जिसमे रामेश्वर दूबे ग्राम सभा  धौरहरा से  ग्रामप्रधान निर्वाचित हुए थे। लेकिन ग्राम पंचायत  सदस्य का गठन नहोने के करण शपथग्रहण का कार्य क्रम सम्पन्न नही हो पाया था। बीते दिसम्बर 2021में शासनादेश के अनुसार ग्राम सभा के गठन का कार्य सम्पन्न हुआ।  

      इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रुप से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उमाशंकर, प्रधान संघ अध्यक्ष सम्पुर्णानन्द शुक्ल, ग्राम सचिव उपेन्द्र यादव, प दीप नरायन यादव, एस आई धर्म बीर सिंह, डा अनिल तिवारी, जिला पंचायत सदस्य जय प्रकाश भारती प्रधान प्रतिनिधि सदन तिवारी, श्यामनराण दूबे, बबुना दूबे, संगम तिवारी, तारकेश्वर दूबे, शैलष दूबे  श्रीभागवत यादव आदि गांव एवं क्षेत्र के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे.।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728