Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बेसन फैक्ट्री के कार्यालय का ताला तोड़कर 25000 की चोरी



    सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गीडा थाना क्षेत्र के गीडा सेक्टर 22 में स्थित बेसन फैक्ट्री कार्यालय में आलमारी में रखा 25 हजार रुपया चोर चुरा कर फरार हो गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरो के बारे में जानकारी ले रही है।
    मिली जानकारी से सत्य नारायण यादव पुत्र खदेरू यादव निवासी बोकटा सेक्टर 22 में एक होटल के उत्तर दिशा में बेसन बनाने की फैक्ट्री है। प्रतिदिन वह फैक्ट्री  में कार्य निपटाने के बाद गोरखपुर अपने आवास पर चले जाते है। फैक्ट्री में उनका निजी कार्यालय भी है। उसमें आलमारी रखी हुई है 30 जनवरी शाम को वह कार्यालय में ताला बंद कर गोरखपुर चले गये। 31 जनवरी की रात में चोरो ने कार्यालय का ताला तोड़कर अलमारी में रखा 25 हजार रुपया चुरा कर फरार हो गये। जब कि कार्यालय में सीसी टीवी कैमरा लगा हुआ था। जो वर्तमान में खराब चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश कर रही है। इसके अलावा चोरो ने तीन और मकानों में चोरी की घटना का अंजाम दिया है। लेकिन पीड़ितों ने अभी तक थाने में तहरीर नही किया।
    इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज ने कहा कि पीड़ित की तहरीर में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर चोरो के बारे में जानकारी ली जा रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728